फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नोएडा से ऑनलाइन बुक ओला कैब को लूटने वाले गैंग का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद, दो साथी पुलिस पर फ-Cordination

नोएडा से ऑनलाइन बुक ओला कैब को लूटने वाले गैंग का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद, दो साथी पुलिस पर फ-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
नोएडा से ऑनलाइन बुक ओला कैब को लूटने वाले गैंग का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद, दो साथी पुलिस पर फ-Cordination
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा में लूटी गई ओला कैब अमरोहा के हसनपुर थाने में मिली है। कार को ओला के ही एक पूर्व चालक ने दो साथियों के साथ मिलकर लूटा था, लेकिन वारदात की रात ही कार खराब हो गई थी। जिसे वह हसनपुर थानाक्षेत्र में छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने लावारिस हालत में कार को बरामद किया था। हालांकि, कार मिलने की सूचना न तो मालिक को दी गई न ही मुरादाबाद पुलिस को। शनिवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढे़ एक आरोपी से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है। आरोपी के दो साथी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद ठाकुरद्वारा पुलिस ने राजू सैनी निवासी ग्राम झझेलचक थाना मंडी धनौरा जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि कार लूट में शामिल उसके दो साथी विपिन कुमार यादव निवासी ग्राम डोंबरा पट्टी थाना गजरौला जिला अमरोहा और नवीन निवासी कश्यवान सराय तरीन थाना संभल फायरिंग कर भाग गए हैं। मौके से चोरी की एक बाइक , तमंचा बरामद किया। तीनों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी राजू का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि हाथरस निवासी पंकज कुमार नोएडा में रहता है, 19 मई की रात को उसकी कार लूट ली गई थी।
विज्ञापन


खास बातें
. गिरोह का सरगना विपिन दो बार एमए कर चुका है।
. आठ माह तक उसने नोएडा में ओला कैब चलाई थी।
. इसके बाद शराब तस्करी में पकड़ा गया, जेल भेजा गया।
.जेल में ही उसकी मुलाकात राजू और विपिन से हुई थी।
. विपिन बहन की हत्या और राजू जानलेवा हमलेे में जेल में बंद था ।
. तीनाें ने जेल में ही शराब तस्करी के लिए कार लूट की साजिश रची।
. संभल से ऑनलाइन कैब बुक की, नोएडा से कार में बैठे थे आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed