{"_id":"5cf8265bbdec22075f579c3f","slug":"15597666149-moradabad-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी इंस्पेक्टर के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरादाबाद। कटघर के पीतल नगरी में कुछ लोगों ने एसएसबी के इंस्पेक्टर के साथ मारपीट कर दी। बचाने आए उनके साले के साथ भी मारपीट की गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। कटघर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीतल नगरी निवासी चंदन यादव एसएसबी में इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती बिहार में है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हैं। रात उनके घर के बाहर कुछ लोग गाली गलौच कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर चंदन यादव का साला आ गया। उसने इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में साले बहनोई घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने बुधवार रात दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर कटघर अजीत सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।