फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। दिल्ली हाईवे स्थित लोधीपुर राजपूत गांव के कब्रिस्तान में बुधवार को एक महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों ने कब्रिस्तान में कंकाल पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मौके पर मिले कपड़े से पुलिस और गांव के लोगों ने दावा है कि ये महिला का कंकाल है। गांव में एक महिला घूमती रहती थी। पिछले दो माह से वह महिला गायब है। माना जा रहा है कि कंकाल उसकी महिला का है। एसओ पाकबडा नीरज शर्मा ने बताया कि लोधीपुर राजपूत गांव के कब्रिस्तान में बुधवार को लगभग दो माह पुराना कंकाल मिला है। कंकाल की फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed