फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कंडक्टर को किया अगवा, पीटा वसूली रकम

कंडक्टर को किया अगवा, पीटा वसूली रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कंडक्टर को किया अगवा, पीटा वसूली रकम
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में एक ट्रक के कंडक्टर को चोरी का इल्जाम लगाकर ट्रक मालिक ने बंधक बना लिया। कंडक्टर ने कुरान की कसम खाई और चोरी के आरोपों को नकारा तो उसको कमरे में बंधक बनाकर रात भर पीटा गया। इसके बाद परिवार वालों से बैंक अकाउंट में 32 हजार रुपये मंगवाए गए, जिसके बाद उसको छोड़ा गया। पीड़ित का मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित को मेडिकल कराने के लिए भी परिवार वाले ही अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

संभल के इटैला माफी गांव में रहने वाले अरबाज अली ने बताया कि वह ट्रक परिचालक है। मैनाठेर के ललवारा गांव में ट्रक मालिक रहता है, जिसके यहां वह नौकरी करता है। अरबाज ने बताया कि सोमवार की रात को वह ललवारा गांव में ही था, इस दौरान ट्रक मालिक ने 40 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया। उसने चोरी से इंकार किया तो अरबाज से कुरान की कसम खाने के लिए कहा गया। अरबाज ने कु रान की कसम खाई और आरोपों को नकार दिया लेकिन इसके बाद उसको एक कमरे में बंद कर दिया गया। उससे कहा गया कि जब तक वह रकम वापस नहीं करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। बंद कमरे में दो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। वह मना करता तो और मारते। मंगलवार सुबह अरबाज से कहा गया कि वह अपने परिवार वालों को फोन करे और बताए कि लखनऊ में ट्रक से एक बाइक सवार का एक्सिडेंट हो गया है, भीड़ ने उसे घेर लिया है। मामले में समझौते के लिए 40 हजार रुपये मांग रहे हैं, रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दें, जिससे की वह बच सके। अरबाज ने ऐसा ही कहा तो परिवार वालों ने 32 हजार रुपये उसके खाते में डाले। रकम खाते में आने के बाद ट्रक मालिक ने यह रकम उसके खाते से निकलवा ली, इसके बाद उसको छोड़ा गया। अरबाज ने ट्रंक मालिक के कब्जे से छूटने के बाद अपने भाई को सूचना दी। भाई उसे लेने के लिए मैनाठेर पहुंचा। अरबाज के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, उसने पूरी बात परिवार वालों को बताई। जिसके बाद अरबाज को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed