फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर बजरंग दल का हंगामा

धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर बजरंग दल का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर बजरंग दल का हंगामा
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के झांझनपुर में रविवार सुबह करीब दस बजे एक ईसाई प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताआें ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा में मौजूद ईसाई धर्म की महिला, उसके पति व एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाया कि वह लोगाें को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला समेत तीनों आरोपियों को थाने ले आई। करीब दो घंटे तक थाने में चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने महिला समेत तीनों को छोड़ दिया। जिन लोगों के धर्म परिवर्तन की बात कही जा रही थी, उन्होंने थाने पहुंचकर कहा कि वह स्वेच्छा से ईसाई प्रार्थना सभा में जाते हैं। लेकिन धर्म नहीं बदला है।
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर महिला व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ की तो सबने बताया कि धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप गलत है। वह लोग पिछले कई साल से ईसाई धर्म के लोगों की प्रार्थना सभा में जाते हैं। लोगों ने कहा कि प्रार्थना सभा में जाने से उन्हें कई प्रकार के फायदे मिले हैं, इस वजह से ही उनका लगाव ईसाई धर्म में है। लेकिन उन्होंने धर्म परिवर्तन से इंकार किया है। करीब पांच महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि जांच में आरोप गलत पाए जाने पर हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


बजरंग दल पर लगाया अभद्रता का आरोप
मुरादाबाद। प्रार्थना सभा से हिरासत में ली गई महिला ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने उनसे अभद्रता की और अपशब्द कहे हैं। हालांकि इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। जबकि बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अभद्रता के आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं खुद प्रार्थना सभा में था: रजत कुमार
मुरादाबाद। बजरंग दल के कार्यकर्ता रजत कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार को ईसाई धर्म के लोगों ने एक धर्मसभा में बुलाया था। वहां जाकर देखा तो ईसाई धर्म के दो लोग वहां पर मौजूद हिंदू समाज के लोगों को बता रहे थे हिंदू धर्म को मानने की वजह से उनको कष्टों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अगर प्रभु यीशु की शरण में आओगे तो सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी, इसी तरह इस बार भी लोगों को उकसाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed