फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पानी के पाउच पैकिंग करने वाली फैक्ट्री में छापा

पानी के पाउच पैकिंग करने वाली फैक्ट्री में छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पानी के पाउच पैकिंग करने वाली फैक्ट्री में छापा
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने पानी के काला कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने पाकबडा में पानी के पाउच पैकिंग करने वाली एक फैक्ट्री में छापा मारकर उसे सील कर दिया। फैक्ट्री से 2650 पाउच पानी और कच्चा माल जब्त कर लिया। छापामारी से पानी का काला कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

खाद्य अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि पाकबडा में पानी के पाउच पैकिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि होने पर रविवार सुबह टीम ने बस स्टेंड के सामने फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री से गोविंद नीर ब्रांड के पानी के पाउच बरामद हुए। पाउच में लाइसेंस नंबर, पैकिंग तिथि, सर्टिफिकेट, एफएसएसएआई लाइसेंस, बैच नंबर उपयोग की तिथि अंकित नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री शिवम शर्मा निवासी सेक्टर 16 बी की है। छापामारी के दौरान शिवम शर्मा फैक्ट्री में नहीं मिले। फैक्ट्री को सील कर शिवम शर्मा को नोटिस जारी कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री सील कर 2650 पाउच जब्त कर लिए हैं। पैकिंग के पानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश त्रिपाठी, धीरज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूषित पानी कर सकता है बीमार
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार बताते हैं, गर्मियों में दूषित पानी बीमार कर सकता है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है। इसलिए पेट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए शुद्ध पानी ही पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों में चांदी काट रहे कारोबारी
गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की सबसे अधिक खपत है। बाजार में बिकने वाला अधिकतर बोतल बंद और पाउच का पानी लोकल है। शुद्ध पानी के नाम पर बोरिंग का पानी भरकर उसे ठंडा कर बेचा जा रहा है। पानी का धंधा करने वाले सुरक्षा मानकों को ताक में रख रहे हैं। रोडवेज, रेलवे स्टेशनों से लेकर बाजार में हर जगह लोकल पानी की बिक्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed