फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो लोगों को कार ने कुचला

दो लोगों को कार ने कुचला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों को कार ने कुचला
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा में हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम गलत दिशा से कार लेकर जा रही एक महिला ने स्कूटी सवार जेई समेत दो को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोट आईं। कार लेकर आरोपी महिला मौके से भाग निकली। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में बुद्धा पार्क के पास रहने वाले सुनील कुमार भारद्वाज अमरोहा में सिंचाई विभाग में जेई हैं। वह शुक्रवार की रात अपने साथी सतवीर के साथ स्कूटी से अमरोहा से घर आ रहे थे। जब वह टीएमयू के पास पहुंचे तो हाईवे पर गलत दिशा की ओर से जा रही एक कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पाकबड़ा पुलिस को घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार को एक महिला चला रही थी जो कि हादसे के बाद मौके से कार लेकर भाग निकली। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला कार चालक कौन है, इस संबंध में जानकारी की जा रही है।.....
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed