फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईवे पर बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

हाईवे पर बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
मुरादाबाद। दिल्ली हाईवे पर रविवार देर रात बाइक सवार दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने एक दोस्त कैलाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया। हादसे के समय दोनों दोस्त बाइक से गाजियाबाद से नैनीताल जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला कैलाश (35) गाजियाबाद जनपद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के प्रहलाद गढ़ी निवासी था। कैलाश बाइक मैकेनिक था। रविवार रात वह अपने साथी पंकज के साथ बाइक से नैनीताल रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रात करीब तीन बजे इनकी बाइक हाईवे पर मझोला और पाकबड़ा सीमा के बीच गिन्नौर दी माफी गांव के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पाकबड़ा पुलिस ने एंबुलेंस की जरिये दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैलाश ने दम तोड़ दिया। पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कैलाश के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। कैलाश के भाई राहुल ने बताया कि दस दिन पहले ही छोटी बहन बबीता की शादी हुई थी। कैलाश के परिवार में पत्नी रेनू, बेटा वंश, बेटी वंशिका और पल्लवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed