फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुष्कर्म पीड़िता को इलाज न मिलने पर हंगामा

दुष्कर्म पीड़िता को इलाज न मिलने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता को इलाज न मिलने पर हंगामा
मुरादाबाद। पिछले 10 दिन से जिला महिला अस्पताल में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची का बुधवार को डाक्टरों ने इलाज करने से इंकार कर दिया। तीमारदार शिकायत लेकर सीएमओ के पास पहुंचे लेकिन वह उनसे मिलने को तैयार नहीं हुईं। इस पर भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाद सीएमओ दफ्तर और फिर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट से जुलूस की शक्ल में वापस जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने सीएमओ का घेराव भी किया। बवाल बढ़ने पर सीएमओ कार्यालय से बाहर आईं और पीड़ित परिवार को लेकर महिला अस्पताल पहुंचीं। डाक्टरों को इलाज में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

14 मई को मझोला के गांव में आठ साल की एक बच्ची के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तभी से बच्ची का महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन शुरू से ही इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते रहे हैं। बाल कल्याण समिति से भी परिजनों ने इसकी शिकायत की थी। बुधवार को अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ ने परिजनों से कहा कि वह बच्ची को कहीं दूसरे अस्पताल में ले जाएं। अब इस बच्ची का यहां इलाज नहीं होगा। परिजनों ने विरोध किया तो बच्ची को अस्पताल से बाहर फेंकने की धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर बच्ची के गांव से महिलाएं और ग्रामीण आ गए। इसके बाद सभी लोग सीएमओ दफ्तर पहुंचे। लेकिन सीएमओ पीड़ित परिवार से मिलने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद लोगाें ने हंगामा शुरू कर दिया और सीएमओ का बाहर बुलाने की मांग की। लेकिन सीएमओ ने बाहर आने से इनकार कर दिया। भड़की भीड़ ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और वापस आकर सीएमओ का घेराव किया। हंगामा बढ़ने पर सीएमओ विनीता अग्निहोत्री अपने केबिन से बाहर आईं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बच्ची के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके बाद वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची और यहां डाक्टर व स्टाफ से बात की। उन्हें कहा गया कि जब तक परिजन चाहे तब तक बच्ची का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन



‘इलाज न कर सकते तो हमें जहर दे दो’
मुरादाबाद। सीएमओ दफ्तर में डाक्टरों की शिकायत मिलने पहुंचे लोग हंगामा कर रहे थे। इसी बीच बच्ची की दादी फूट फूट कर रोने लगी। बोले, हम गरीब हैं। अगर पैसे वाले होते तो पहले ही निजी अस्पताल में ले जाते। अगर आप लोग हमारी बच्ची का इलाज नहीं कर सकते थे हमें जहर दे दो। हम अपनी बच्ची को तड़पता नहीं देख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में भर्ती बच्ची के परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची को जबरन अस्पताल निकाला जा रहा है। मैं खुद उनके साथ अस्पताल गई और डाक्टरों से कहा कि बच्ची को बेहतर इलाज दिया जाए। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जब तक परिजन चाहें तब तक बच्ची को अस्पताल में रखें। मैंने इसके लिए लिखित में भी आदेश दिए हैं।
विनीता अग्निहोत्री, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed