फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पंचायत ने कराया प्रेमी युगल का निकाह

पंचायत ने कराया प्रेमी युगल का निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पंचायत ने कराया प्रेमी युगल का निकाह
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगाकर पुलिस को सौप दिया। पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में थी लेकिन गांव की पंचायत ने युवक और युवती पक्ष के लोगों में आपसी समझौता करा कर दोनों का बिना दहेज के निकाह करने का आदेश दे दिया। पंचायत के आदेश के बाद दोनो गांव में जाने से पहले ही निकाह कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के करनपुर गांव का है। गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक युवती से चल रहा था। बुद्धवार रात को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लग गई । उन्होंने युवक को पकडकर उसकी पिटाई लगा दी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आ गई और युवक को अपने साथ ले गई। युवक और युवती एक ही गांव के है। इसलिए विवाद ज्यादा बढ़ गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर होने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को शांत करके घरों को वापस भेज दिया और कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दे दिया। मामला जब गांव में पहुंचा तो गांव के लोगों ने पंचायत का आयोजन कर दिया। पंचायत ने दोनों पक्षों को शांत करते हुये युवक और युवती के निकाह का निर्णय दे दिया। पंचायत के आदेश के बाद निकाह करा दिया गया। एसओ नीरज शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के आधार पर मामला तय किया था। पुलिस के पास अगर कोई शिकायत लेकर आयेगा तो कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed