{"_id":"5c7ae8a0bdec2273970e5fdc","slug":"155155891315-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार ने आटों को टक्कर मारी, बेटे की मौत मां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर कार ने आटों को टक्कर मारी, बेटे की मौत मां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा(मुरादाबाद)।
पाकबड़ा में शनिवार को दो कार कहर बन गई। काले रंग की एक कार की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत हो गई है। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। जबकि सफेद रंग की दूसरी कार की टक्कर से एक आटो पलट गया। उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई है। वह अपनी शादी का कार्ड देने के लिए मां के साथ अपनी बुआ के घर गया हुआ था। आरोपी चालक कार छोड़कर भागा हुआ हैं।
हादसा एक: अपनी ही शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत
पाकबड़ा। बरबलान निवासी दानिश (20) की 15 मार्च को शादी थी। वह अपनी मां किशवरी बेगम के साथ शनिवार दोपहर को पाकबड़ा नई बस्ती मोहल्ले में अपने रिश्तेदार इस्तेकार के घर पर आया हुआ था।
शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी मां के साथ घर वापस लौट रहा था। पाकबड़ा में हाइवे पर आकर मां बेटे आटो में बैठ गये। आटो चालक अन्य सवारियों का इंतजार करने लगा था। दिल्ली की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार ने आटो में टक्कर मार दी। आटो दूर उछल कर पलट गया। इस हादसे में आटो में बैठे दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां किशवरी बेगम घायल हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे से हाइवे पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दानिश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हादसा दो :
काले रंग की कार ने दो साल के मासूम को कुचला, मौत
पाकबड़ा। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव निवासी भट्ठा मजदूर राजू सिंह का दो साल का बेटा नकुल सिंह अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर से उसकी दादी सोमवती देवी कुछ सामान लेने दुकान की ओर जा रही थी। नकुल अपनी दादी के पीछे पीछे चल पड़ा। गांव के बीच से गुजर रही एक काले की रंग की कार ने नकुल को कुचल दिया। हादसे में जख्मी नकुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात मासूम नकुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। नकुल के परिजनों ने बताया की मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। कार की पहचान परिजनों ने की है लेकिन उसका नंबर परिजनों के पास नही है।
बयान
‘दोनों ही मामलों में परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है, परिवार वाले शोक में है। जल्द ही तहरीर देंगे, रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही कार चालकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
अंकित मित्तल, एसपी सिटी