फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आरटीआई कार्यकर्ता के हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, जांच के दायरे में आये कई लोग गायब

आरटीआई कार्यकर्ता के हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, जांच के दायरे में आये कई लोग गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता के हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, जांच के दायरे में आये कई लोग गायब
पाकबड़ा(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैैफी के हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस वारदात में वांछित आरोपी कुलदीप की लोकेशन गुरुग्राम में मिली है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में गुरुग्राम रवाना हुई है। पुलिस की जांच के दायरे में सरकारी कर्मचारी भी आए हैं।
पाकबड़ा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैफी की बदमाशों ने अगवा करके गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी विकास चौधरी की निशानदेही पर कासिम सैफी के शव को बरामद कर लिया था। इस मामले में एक अन्य हत्या आरोपी कुलदीप फरार है। पुलिस कुलदीप की तलाश में जुट गई है। हत्याकांड की सही वजह का खुलासा कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बना है। कुलदीप की गिरफ्तारी के बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो सकती है। पुलिस मामले में सुपारी लेकर कत्ल करने की भी जांच कर रही है। इस मामले में प्रकाश में आई एक सपा नेत्री पुलिस की पकड़ से दूर है। इस मामले में पुलिस जिन लोगों से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। वह सभी लोग गायब है। पुलिस इस मामले में सरकारी कर्मचारियों से भी पूछताछ करके मामले की नये सिरों को तलाश करने की तैयारी में है। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की मामले की जांच सभी बिन्दुओं पर की जा रही है। जिसके खिलाफ साक्ष्य आयेंगे उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई थी आवाज
मुरादाबाद। आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैफी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार, राशन का डाका, सभी मोर्चा पर वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहा था। छह साल पहले जब उसने पाकबड़ा थाने से भ्रष्टाचार की एक सूचना मांगी तो पुलिस ने सूचना देने के बजाए उसे वाहन चोर बता दिया था। इसकी जानकारी जब कासिम ने आरटीआई से की तब पुलिस ने अपनी गलती मानी। बताया कि उनके खिलाफ एक भी मामला दर्ज नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed