फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पति के अनैतिक संबंधों का विरोध किया तो केरोसीन छिड़क कर लगा दी आग, हालत गंभीर

पति के अनैतिक संबंधों का विरोध किया तो केरोसीन छिड़क कर लगा दी आग, हालत गंभीर

Sun, 25 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पति के अनैतिक संबंधों का विरोध किया तो केरोसीन छिड़क कर लगा दी आग, हालत गंभीर
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ के एक गांव में पति के अन्य महिला से संबंधों का विरोध करने पर पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। महिला को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को जली हुई हालत में संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर थी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति के परिवार की ही एक महिला के साथ संबंध है, जिसका वह लगातार विरोध करती आ रही थी। लेकिन पति अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर तीन बजे पति को रंगे हाथों देखने के बाद उसने विरोध किया तो पति से तकरार हो गई। पति ने गुस्से में आकर उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगाकर मर जाने को उकसाया। लेकिन जब उसने कहा कि मैं खुद आत्महत्या नहीं करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पति ने घर में रखा केरोसिन उसके ऊपर छिड़कर आग लगा दी। शोर होने पर ग्रामीण इकट्ठे हो सास ससुर ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान पति वहां से भाग गया। सास ससुर झुलसी महिला को सरकारी अस्पताल लेकर आए।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां से मायके वाले उसे बरेली ले गए है। चिकित्साधीक्षक डा. संतोष गंगवार ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत झुलस गई है। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर थानाध्यक्ष कुढ़ फतेहगढ़ शहदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, महिला ने अपने पति पर ही केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed