फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बैंक में वृद्धा को झांसा देकर बीस रुपये हजार ठगे

बैंक में वृद्धा को झांसा देकर बीस रुपये हजार ठगे

Sat, 17 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बैंक में वृद्धा को झांसा देकर बीस रुपये हजार ठगे
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक शाखा मुरादाबाद गेट में वृद्धा को झांसा देकर बीस हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी महताब जहां पत्नी यूनुस खां शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे मुरादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गई। अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले और वृद्धा होने के कारण पास ही बेंच पर बैठ गई। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा और महताब जहां से कहने लगा कि लाओ नोट गिन दूं, कहीं कम न हों लेकिन महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि उसे बैंक पर पूरा भरोसा है। अपनी दाल गलती न देख युवक ने दूसरा पैंतरा चला और बोला छोटे नोट हैं, बड़े नोट लाकर दे दूं। महिला झांसे में आ गई और उसने पांच हजार रुपये निकालकर बीस हजार रुपये युवक को दे दिए। युवक विश्वास जमाने के लिए एक चाभी यह कहकर दे गया कि यह उसकी बाहर खड़ी बाइक की चाभी है। काफी समय बीतने के बाद युवक नहीं आया तो महिला ने शोर मचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर पुलिस ने महिला को बताया कि युवक उससे रुपये ठग कर चला गया है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी है, उसने शादी के लिए रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed