फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बहजोई पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बहजोई पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बहजोई पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन लोगों को किया गिरफ्तार
बहजोई। पुलिस ने लूट की साजिश बनाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक चोरी की बाइक समेत एक तमंचा व दो कारतूस तथा ढाई सौ रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि 13 नवंबर 2018 की रात इस्लामनगर रोड पर डीआर रिसोर्ट के निकट से लूट की साजिश बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में तीनों लोगों ने अपने नाम हारुन व आमिर निवासी गांव मझौला व नदीम निवासी हयातनगर थाना हयातनगर बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूला है कि वह लोग लूट की वारदात करने के लिए इकट्ठा हुए थे। बाइक को लेकर इन लोगों का कहना था कि बाइक उन्होंने दिल्ली से चोरी की है। इसे भी बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों से एक चोरी की बाइक समेत एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस तथा ढाई सौ रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आपराधिक इतिहास के तहत हारुन के खिलाफ चोरी व लूट व आमिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट व लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed