फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्र का हत्यारोपी गिरफ्तार

छात्र का हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 12:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
छात्र का हत्यारोपी गिरफ्तार
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के बनियाखेड़ा की मड़ैया गांव में दस नवंबर की शाम को बीए अंतिम वर्ष के छात्र प्रवीण कुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने फूफा के साथ बाइक पर बैठ कर पूजा करने मंदिर जा रहा था। हत्या के पीछे मृतक के बड़े भाई द्वारा हत्यारोपी की बहन को साथ ले जाने की रंजिश बताई गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी रोदास उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बनियाठेर की मडैया गांव निवासी रोदास उर्फ बंटी की बहन ने गांव के ही शिवेंद्र से परिवार की मर्जी के बिना शादी कर ली थी। इससे बंटी के परिजन शिवेंद्र के परिजनों से दुश्मनी मानने लगे थे। दस नवंबर को शिवेंद्र का छोटा भाई प्रवीण जब मंदिर जा रहा था तो बंटी ने रास्ते में रोककर बहन व शिवेंद्र का पता पूछा, लेकिन प्रवीण ने नहीं बताया तो बंटी ने उसे गोली मार दी थी, जिससे प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने रोदास उर्फ बंटी को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखवाई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को भुलावई वाले रास्ते पर हत्यारोपी रोदास उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी का कहना था कि गांव के लोग उसकी बदनामी कर रहे थे। प्रवीण जब भी सामने पड़ता था तो उसे चिढ़ाता था, इसलिए इसकी हत्या करने की साजिश बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed