फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कार की टक्कर से ओवर ब्रिज से तीस फीट नीचे आ गिरा बाइक समेत सवार

कार की टक्कर से ओवर ब्रिज से तीस फीट नीचे आ गिरा बाइक समेत सवार

Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से ओवर ब्रिज से तीस फीट नीचे आ गिरा बाइक समेत सवार
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। मुरादाबाद से अमरोहा की ओर जा रही सिटी मजिस्ट्रेट लिखी सफेद रंग की इको स्पोर्ट्स कार ने मंगलवार सुबह पाकबड़ा ओवरब्रिज पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर बाइक समेत 30 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ पहुंची थी। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग कार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

डिडौली थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी मौज्जम (40) एक पीतल फैक्ट्री में ठेकेदारी करता था। मंगलवार सुबह वह बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। पाकबड़ा ओवर ब्रिज के ऊपर दिल्ली की ओर जा रही एक इको स्पोर्ट्स कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड पहुंच गई। कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार मौअज्जम को टक्कर मार दी। बाइक समेत ओवरब्रिज से नीचे गिरे मौअज्जम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच कार सवार लोग मौके से भाग निकले। सीओ हाइवे राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार की नंबर प्लेट पर आगे - पीछे जिला पंचायत राज अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट लिखा है। हादसे की सूचना पर मौज्जम के घर कोहराम मच गया। मौअज्जम की बदहवाश बीवी अरमाना का कहना था कि उसने पति को कई बार रोका था। तबियत ठीक नहीं थी इसलिए घर पर ही आराम करने को कहा था। मौअज्जम दवाई लेने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार पर मुरादाबाद का नंबर अंकित है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे के समय अधिकारी का बेटा कार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed