फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टांडा में आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग

टांडा में आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग

Sun, 11 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
टांडा में आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग

विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम झुरकझुंडी में आपसी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों की बीच लाठी डंडे के साथ जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। जिसमे से गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गॉव में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से कार्रवाई के लिए एक पक्ष की ओर से तहरीर दे दी गई है। वही घटना के बाद से सुरक्षा के मद्देनजर से गॉव में पुलिस तैनात है।

मामला कोतवाली अंतर्गत ग्राम झुरकझुंड़ी का है। ग्राम प्रधान फरमूद अली उफ़ॱर बटन तथा ग्राम पंचायत सदस्य तथा सपा नेता रउफ पहलवान के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताते है कि रउफ पहलवान के साले की शादी थी जो गॉव का ही निवासी है। आज सुबह जब रउफ पहलवान के सुसराली गॉववासियों को दावत देने पहुंचे तो ग्राम में लोगो ने जवाब दिया कि हम लोगो से शादी में शामिल होने से ग्राम प्रधान ने मना किया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने पर दोनों ओर से लाठी डंडों एवं पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से भयभीत गॉव वाले भी सहम कर अपने घरों में घुस गए। सूचना पर तुरंत गॉव पहुँच गई। इसके बाद भी फायरिंग जारी रही। पुलिस ने प्रयास कर किसी तरह मामले पर काबू पाया। उधर फायरिंग में प्रधान पक्ष के नैजिम , इकराम तथा रउफ पहलवान पक्ष के एजाज , मतीन आदि घायल हो गए। घायलों को तुरंत नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ इकराम की हालत गंभीर देखकर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार मौके पर पहुँच गए और हालात का जायजा लिया। ज्ञात हो कि दोनों पक्षों में तीन वर्ष पूर्व भी आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। जिसमे दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई थी। मामले में ग्राम प्रधान की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई है। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन तथा कोटे की दुकान को लेकर विवाद चला आ रहा है। गॉव में कोई ओर घटना घटित न हो इसलिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed