फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chandausi administration has filed report against 46 people who not built toilet after govt aid

चंदौसी: अनुदान लेकर शौचालय नहीं बनवाने पर प्रशासन ने 46 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की दर्ज

Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chandausi administration has filed report against 46 people who not built toilet after govt aid
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरी क्षेत्र को ओडीएफ करने को शौचालय निर्माण के लिए दिए गए अनुदान को चंदौसी के सैकड़ों लाभार्थियों ने हड़प लिया है। अनुदान लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण शुरू भी नहीं कराया गया है। कई बार नोटिस देने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं करने पालिका ने अब इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को ईओ की तहरीर पर 46 लाभार्थियों के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


चंदौसी में बड़ी संख्या में शौचालयों का निर्माण कराया गया है, लेकिन जब शौचालयों का सत्यापन कराया गया तो 406 लाभार्थी ऐसे पाए गए, जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण को मिली प्रथम किस्त की चार हजार रुपये को आहरित तो कर लिया लेकिन अभी तक शौचालय निर्माण की नींव भी नहीं रखी है जिससे उन्हें अभी दूसरी किस्त जारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के कर्मचारी जब अंतिम बार लाभार्थियों से कहने पहुंचे तो इसमें 46 लाभार्थी ऐसे मिले, जिन्होंने शौचालय निर्माण के लिए हामी ही नहीं भरी है, शेष लाभार्थियों ने मौके पर तो कहा कि वह शौचालय निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि तीन महीने में कई बार लाभार्थियों से कहा गया लेकिन उन्होंने शौचालय निर्माण नहीं कराया और अनुदान की धनराशि खर्च कर ली है। इन्हें सूचीबद्ध कर लिया है, कुल 406 लाभार्थी हैं, इसमें पहली सूची के 46 लाभार्थियों के खिलाफ कोतवाली चंदौसी में तहरीर दे दी गई है।

कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर सभी 46 लाभार्थियों के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इसमें मोहल्ला चुन्नी निवासी पुष्पा देवी, अमृतपुरी, राम सुमेरी, सावित्री, रामप्रकाश, वीर सिंह, अनिल कुमार, सुमन, महावीर, तारावती देवी, सुरेश कुमार, तारा देवी, राखी, ऊषा, रमेश, गमोसौनी, मोरवती, ओमवती, बधनी, सुदमा, द्रोपदी, प्रेम सिंह, शिवनंदन, अनीता व संभल गेट मोहल्ले के ओमवती, महेंद्री, लीलावती, सुभाषचंद्र, कैलाश, गीता, प्रवेश, सतीश, बिलासो, कुंती,सचिन, सीमा, संतोष. शमशुल निसा, ऊषा, सूरज मुखी पत्नी गोपी, गुड़िया, सूरज मुखी पत्नी चरन सिंह, लक्ष्मी, सुमन व लटूरी नामजद किए गए हैं।

'अभी 46 लाभार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद दूसरी सूची में शामिल लाभार्थियों के नामों की सूची कोतवाली में देकर रिपोर्ट लिखाई जाएगी। इन लाभार्थियों को यदि शौचालय नहीं बनाते हैं तो धनराशि तो वापस करनी ही होगी, साथ ही उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।' - अमिता वरुण, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed