{"_id":"5bc6497abdec226974556a57","slug":"1539721564214-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपी गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार आरोपी गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। रजपुरा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर 14 चोरी की बाइक बरामद की हैं। बाइक दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से चोरी की गई थीं।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि रजपुरा थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी अपनी टीम के साथ सोमवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि वाहन करने के चार आरोपी चोरी की दो बाइक के साथ आ रहे हैं। पुलिस ने उनकी घेराबंदी करके सैंडोरा रोड पुल के पास दोनों बाइक मिल गई, जिन पर सवार चारों लोगों को पकड़ लिया गया। उनकी बाइक के अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा सके। चारों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बता दिया कि वह लोग मिलकर बाइक चोरी करते हैं। चोरी की बारह बाइक उनके साथी मनोज के घर पर ग्राम न्योरा में खड़ी है, पुलिस ने तत्काल मनोज के घर पर छापेमारी की और सभी 12 बाइक बरामद कर ली। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन आरोपी नरेश, मनोज व नेमपाल सिंह तो रजपुरा थाना क्षेत्र के न्यौरा गांव के ही है, चौथा आरोपी छोटे अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र गुन्नौर का है। इन सभी के पास मिली सभी चौदह मोटर साइकिलें चोरी की गई हैं। इन्होंने दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद व नोएडा आदि से चोरी किया है। वह हरियाणा व अन्य राज्यों में भी पहले वाहन चोरी कर चुके हैं। सभी चारो आरोपियों के खिलाफ थाने में चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में लगातार अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के कई खुलासे हुए हैं।