फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस ने गोवंशीय पशु के साथ दो आरोपी पकड़े

पुलिस ने गोवंशीय पशु के साथ दो आरोपी पकड़े

Fri, 14 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गोवंशीय पशु के साथ दो आरोपी पकड़े
चंदौसी। बनियाठेर थाना पुलिस ने गोवंशीय पशु को बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा है जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर के उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बुधवार की रात भैंतरी फाटक से कंथरी रोड स्थित चमरपुरा तिराहे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कार वहां से गुजरी जिस रोककर चेक किया तो कार की डिक्की में एक गोवंशीय पशु बंधा पड़ा था। पुलिस ने देखते ही कार में बैठे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम फुरकान पुत्र रहम इलाही निवासी मोहल्ला पीलाखदाना सरायतरीन थाना हयातनगर संभल तथा दूसरे ने अपना नाम हरिओम पुत्र राजेंद्र उर्फ पूरन निवासी धीमरबाड़ी थाना बहजोई बताया। कार की तलाशी दौरान पुलिस ने एक कुल्हाड़ी व एक छुरा बरामद किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज ने बताया कि आरोपी फुरकान एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed