फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कांठ पुलिस ने किया बैंक प्रबंधक के यहां हुई चोरी का खुलासा

कांठ पुलिस ने किया बैंक प्रबंधक के यहां हुई चोरी का खुलासा

Thu, 26 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांठ पुलिस ने किया बैंक प्रबंधक के यहां हुई चोरी का खुलासा
कांठ। पुलिस ने नगर में 20 दिन पहले बैंक प्रबंधक के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया माल भी बरामद किया है। इसी के साथ बिजनौर और अमरोहा जनपदों में हुई कई चोरियों का खुलासा भी हुआ है।
विज्ञापन

पांच जुलाई की रात को चोर मुरादाबाद रोड स्थित बैंक प्रबंधक मुनिराज सिंह के बंद पड़े घर में घुसकर लाखों का माल चोरी करके ले गए थे। बैंक प्रबंधक परिवार सहित बेटे का उपचार कराने के लिए लखनऊ गए हुए थे। उन्होंने कांठ थाने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बुधवार को दोपहर प्रभारी थाना निरीक्षक कांठ सुधीरपाल धामा फोर्स के साथ उमरी चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक सूचना मिली। जिसपर उन्होंने बिजनौर की ओर से आ रही डीसीएम को रोकने के लिए इशारा किया। लेकिन चालक ने रुकने के बजाय डीसीएम को और तेजगति से दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर ही डीसीएम को रोक लिया। पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को पकड़ लिया। लेकिन तीसरा व्यक्ति भाग निकला।
विज्ञापन

डीसीएम में भरे सामान को देखा गया तो उसमें बैंक प्रबंधक के यहां से चोरी गया सामान भरा था। पकड़े बदमाशों ने अपने नाम नाजिम निवासी फीना बस्ती थाना चांदपुर बिजनौर और नफीस शाह निवासी मोहल्ला तकिया हुसैनशाह थाना अमरोहा देहात बताए हैं। इसके पास से पुलिस ने दो तमंचे, छह कारतूस सहित दो फ्रिज, तीन गैस सिलेंडर, माइक्रोवेव ओवन, एक बैटरा, एक एलईडी, सोफे, बेड, भगौने, कंबल, वाशिंग मशीन, बर्तन, साबुन सर्फ, घरेलू सामान से भरे दो संदूक बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों से बैंक प्रबंधक के घर से हुई चोरी का माल तो बरामद हुआ ही है साथ ही बिजनौर के नगीना, चांदपुर, नूरपुर तथा अमरोहा देहात थाना क्षेत्रों में हुई चोरी का माल भी बरामद हुआ है। प्रभारी थाना निरीक्षक सुधीरपाल धामा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंतर्जनपदीय चोर हैं। उनपर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। बैंक प्रबंधक के घर से हुई चोरी के साथ निकटवर्ती जनपद बिजनौर और अमरोहा में कई कई चोरियों का खुलासा करने के साथ बड़ी तादाद में माल बरामद करने वाली टीम को दस हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed