फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गृह क्लेश में विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत-Cordination

गृह क्लेश में विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत-Cordination

Sat, 07 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
गृह क्लेश में विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत-Cordination
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के अलीपुर खालसा गांव में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने जहर खिलाकर महिला की हत्या की है। पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। आरोपी पक्ष का कहना है कि सास से झगड़े के बाद महिला ने जहर खाकर खुद जान दी है।
विज्ञापन

अलीपुरा खालसा निवासी गौतम राजमिस्त्री का काम करता है। 2013 में उसकी शादी ऊधमसिंह नगर निवासी पुष्पा (27) से हुई थी। दंपती के संतान नही है। बृहस्पतिवार को गौतम और उसका भाई अंकुर गांव में ही काम कर रहे थे। वह मां, बाप एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। घर पर पुष्पा अकेली थी। बकौल गौतम, वह देर शाम घर पहुंचा तो मकान के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी आवाज दी लेकिन अंदर से प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस दौरान आस पास के ग्रामीण भी आ गए। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो गौतम की पत्नी पुष्पा जमीन पर पड़ी थी , उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसे गांव के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। जिन्होंने उसे मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। पुष्पा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने गौतम उसकी मां कमलेश, पिता चंद्रपाल और भाई अंकुर पर मन माफिक दहेज न मिलने के कारण जहर देकर पुष्पा की हत्या का आरोप लगाया है। पुष्पा के पिता रामचंद्र निवासी शिवपुरी थाना किलाखेड़ा जिला उधमसिंह नगर ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि मरने से पहले भी उसकी बेटी के साथ मरपीट की गई थी। साल कमलेश ने पुष्पा से झगड़ा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed