फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गोवंशीय पशुओं की मीट बेचने पर दुकान पर छापा, पांच गिरफ्तार

गोवंशीय पशुओं की मीट बेचने पर दुकान पर छापा, पांच गिरफ्तार

Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं की मीट बेचने पर दुकान पर छापा, पांच गिरफ्तार
चंदौसी।
विज्ञापन

बनियाठेर थाने की नरौली चौकी पुलिस ने कस्बे में ही छापा मारकर लाइसेंस मीट विक्रेता की दुकान पर गोवंशीय पशुओं की मीट बिकता पाया गया। यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन पुलिस ने मीट को दुकान में ही सील कर दिया। अधिकारियों के निर्देश पर जब पुलिस शाम को जब दुकान से मीट निकालने गई तो मौके पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिससे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
बनियाठेर थाने की नरौली पुलिस चौकी प्रभारी रामेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ नरौली के मोहल्ला काजीटोला में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे करीब वसीम कुरैशी की मीट की दुकान पर छापा मारा छापेमारा। मौके पर इलियास उर्फ टुन्नू, सलीम कुरैशी, सलीम कुरैशी, लईक कुरैशी व साजिद कुरैशी निवासी काजी टोला को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दज कर ली गई। बताते हैंकि 90 किलो मांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, एक गंडासा मिला है। जिसे चौकी पुलिस ने सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाने के बाद दुकान में ही सील कर दिया। लेकिन जब अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया तो कहा गया कि लोग मीट को बदल भी सकते हैं तो पुलिस शाम को दुकान से मीट निकालने पहुंची लेकिन वहां पर दर्जनों महिलाएं व अन्य लोगों ने आकर पुलिस को विरोध शुरू कर दिया। चंदौसी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। लेकिन लोगों ने आक्रोश देखकर दुकान को खोला नहीं जा सका।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शाम को दुकान खोलकर मीट बरामद मीट निकालने गए थे लेकिन बाद में तय किया गया कि परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सुबह को ही मीट निकालकर नष्ट कर दिया जाएगा। दुकान लाइसेंसी है लेकिन उसमें गलत तरीके से महिष वंशीय पशुओं के मीट के साथ साथ गोवंशीय पशुओं का मीट बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed