फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में सात लोगों की मौत
ठाकुरद्वारा/बिलारी (मुरादाबाद)। अलग अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें बिजनौर निवासी मां-बेटा भी शामिल हैं। जो कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को ठाकुरद्वारा आ रहे थे।
विज्ञापन

बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव नावका निवासी मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक नसीम अहमद की पत्नी नसीमा खातून (40), उनकी बेटी तैयबा (12) और बेटा असद, असजद (20) मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होेने के लिए बाइक से ठाकुरद्वारा आ रहे थे। सुरजननगर मार्ग पर गांव गुलामनगर के पास बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में असद और उसकी मां नसीमा खातून की मौके पर मौत हो गई। तैयबा और बाइक चला रहे मोहम्मद असजद को गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया है। वहीं, मैनाठेर थानाक्षेत्र में ढकिया नरू और ग्वालखेड़ा के पास बाइक से गिरकर भूरी (45) की मौत हो गई। वह पति इदरीश के साथ बिलारी स्थित ससुराल महमूदपुर माफी से अपने मायके अमरपुर टांडा गांव आ रही थी। इदरीश ने बताया कि बाइक पर ही दौरा पड़ने के कारण भूरी नीचे गिरी थी। संभल जनपद के बनियाठेर थाना अंतर्गत गुमथल गांव निवासी राधेश्याम मंगलवार को बाइक से पत्नी ऊषा देवी (50) और पोती सृष्टि (4) को साथ लेकर चंदौसी से बिलारी जा रहा था। श्मशान घाट के सामने श्रीराम आश्रम काली मंदिर के निकट चंदौसी की ओर से आई रोडवेज बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बस चालक लगभग 30 मीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। बाइक से नीचे गिरी ऊषा देवी के ऊपर बस का अगला पहिया चढ़ जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा राधेश्याम और उसकी पोती सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अगवानपुर चौकी क्षेत्र में सैदपुर खद्दर गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों को सोमवार देर शाम को एक आटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नौ साल की बच्ची पूजा निवासी मोरा मुस्तकम की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। उसका भाई और चाचा जख्मी हो गए। चालक आटो छोड़कर भाग गया है, उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फकीरपुरा में सोमवार देर रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, आत्महत्या के बिंदु को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा तीन मार्च को अगवानपुर में ब्रेड फैक्ट्री के पास बाइक सवार मझोला निवासी राजन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, उपचार के दौरान उनकी मंगलवार तड़के दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed