{"_id":"5c6b16b7bdec224d04454621","slug":"151550522039-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी घटना को लेकर भिड़े फर्म के कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलवामा आतंकी घटना को लेकर भिड़े फर्म के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कटघर थानाक्षेत्र में निर्यात फर्म में पुलवामा आतंकी घटना को लेकर कर्मचारी भिड़ गए। कर्मचारियों के एक गुट ने दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कर्मचारियों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर कर्मचारियों में काफी बहस भी हुई। सोमवार दोपहर सूचना मिलने पर पुलिस फर्म में पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की।
थाना प्रभारी कटघर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि फर्म में नारे लगाने का मामला शनिवार दोपहर का है। पुलिस मौके पर पहुंची और फर्म के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। शुरुआत में नारे लगाने की जानकारी से इंकार कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों से अलग से बात की गई। जिसमें दो कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार को फर्म में सभी कर्मचारी अपने अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान पुलवामा आतंकी घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि दो कर्मचारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए। उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए । जिसे लेकर कर्र्मचारी भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध किया। जिसे लेकर फर्म में काफी देर तक हंगामा हुआ।