फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीएम के आने से चंद घंटे पहले शहर एनकाउंटर, बदमाश को गोली लगी

सीएम के आने से चंद घंटे पहले शहर एनकाउंटर, बदमाश को गोली लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सीएम के आने से चंद घंटे पहले शहर एनकाउंटर, बदमाश को गोली लगी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद में पहुंचने से चंद घंटे पहले गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश एक महिला से पर्स छीनकर भाग रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश से लूटे गए पर्स बरामद कर लिया है।

सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात गजरौला निवासी ऋषिपाल और उनकी पत्नी गुड्डी साईं अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आ रहे थे। दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने ई रिक्शा रुकवा कर महिला से पर्स लूट लिया था। इसके बाद बदमाश नया मुरादाबाद में हर्बल पार्क की ओर भाग गए। शुक्रवार को जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आ रहे हैं। लिहाजा शहर में जगह जगह वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारी भी अलर्ट हैं। महिला से लूट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। एसपी सिटी अंकित मित्तल और सीओ भी आ गए। इसके बाद मझोला और पाकबड़ा पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाश हर्बल पार्क से मंगूपुरा की ओर भागते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें जावेद के पैर में गोली लगी। आरोपी जावेद अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के मूंढा इम्मा का रहने वाला है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि जावेद के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। फरार आरोपी की तल ाश में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed