फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दान में नब्बे करोड़ नहीं मिले तो अधिवक्ता को अगवा किया

कंपनी के कानूनी सलाहकार को किया अगवा, कागज के टुकड़ों से तैयार किए 1.86 करोड़, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 27 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 27 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
दान में नब्बे करोड़ नहीं मिले तो अधिवक्ता को अगवा किया
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरुग्राम की एक कंपनी के सीएसआर (कंपनी सोशल लायबिलिटीज ) के 90 करोड़ रुपये मिलने की डील फेल हुई तो गजरौला के एनजीओ से जुड़े तीन लोगों ने कंपनी के कानूनी सलाहकार को अगवा कर लिया। एनजीओ को यह रकम कमीशन पर मिलनी थी। 90 करोड़ रुपये के चेक के बदले करीब 45 करोड़ रुपये एनजीओ को कंपनी को लौटाने थे। डील के लिए रजबपुर पहुंची कंपनी की टीम में शामिल कानूनी सलाहकार ने एनजीओ के पेपर अधूरे बताकर डील में आपत्ति लगा दी। इससे खफा एनजीओ के कर्ताधर्ताआें ने शिमला निवासी कानूनी सलाहकार जोबन जोशी को अगवा कर पाकबड़ा में बंधक बना लिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नियम के तहत किसी भी कंपनी को अपने शुद्ध मुनाफे का दो प्रतिशत हिस्सा सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत धर्मार्थ समाज सेवा पर खर्च करना होता है। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम की कैपिटल फस्ट कंपनी ने कंपनी के सीएसआर के 90 करोड़ रुपये धर्मार्थ खर्च करने के लिए गजरौला के एनजीओ समता विकास समिति से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक कंपनी और एनजीओ के बीच करीब 50 प्रतिशत कमीशन पर 90 करोड़ रुपये एनजीओ को देने की डील हुई थी। रकम बड़ी थी लिहाजा कंपनी ने अपनी टीम को एनजीओ का सत्यापन करने के लिए 22 नवंबर को अमरोहा भेजा था। रजबपुर में दोनों के बीच मीटिंग हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि कानूनी सलाहकार ने आपत्ति लगाई तो एनजीओ संचालकों ने उन्हें अगवा कर पाकबड़ा में बंधक बना लिया था। एएसपी ने बताया कि 22 नवंबर से पाकबड़ा में बंधक बनाकर रखे गए जोबन जोशी हिमाचल प्रदेश में शिमला स्थित सजोली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बंधक बनाने के दौरान आरोपियों ने अधिवक्ता की पत्नी को फोन कर अपने खाते में 50 हजार रुपये भी डलवा लिए थे। जोबन के घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी ने शिमला पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने छानबीन की तो जोबन के मोबाइल की लास्ट लोकेशन पाकबड़ा में आई। शिमला पुलिस का संदेश मिलने के बाद पाकबड़ा पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस की सक्रियता बढ़ी तो फंसने के डर से आरोपियों ने 24 नवंबर की रात को जोबन को छोड़ दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद जोबन बिना किसी कार्रवाई के अपने घर लौट गए। हिमाचल पुलिस के कहने पर वह 25 नवंबर को वापस पाकबड़ा आए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पाकबड़ा पुलिस जोबन को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंची जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। देर रात पुलिस ने मौके से बीटीसी छात्र अनुज निवासी डिडौली को गिरफ्तार कर लिया। बीटेक कर चुका अनुज इन दिनों बीटीसी कर रहा है और यहां किराए पर कमरा लेकर रहता है। उसके दो साथी आरिफ और राजेश निवासी अमरोहा भाग निकले। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed