फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पेंट्रीकार में सचल दल पर हमला, मैनेजर गिरफ्तार

पेंट्रीकार में सचल दल पर हमला, मैनेजर गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पेंट्रीकार में सचल दल पर हमला, मैनेजर गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में मंगलवार शाम सचल दल ने छापा मारकर यात्री पकड़ लिए और इन पर जुर्माना लगाकर टिकट काटने शुरू कर दिए। जिस पर पेंट्रीकार का मैनेजर भड़क गए और उसने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सचल दल पर हमला बोल दिया। इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी गई। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो आरोपी मैनेजर और उसके साथी को जीआरपी ने उतर लिया। हेड टीटीई मुकेश कुमार चौबे की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना गढ़ के पास हुृई।
सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही थी। इस ट्रेन में मुरादाबाद का सचल दल तैनात था। ट्रेन गढ़ से गुजर रही थी। इसी दौरान हेड टीटीई मुकेश कुमार चौबे अपनी टीम के साथ चेकिंग करते हुए पेंट्रीकार में पहुंच गए। पेंट्रीकार में कर्मचारियों के अलावा भी अन्य लोग सफर कर रहे थे। सचल दल ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें मैनेजर अजय कुमार और सहायक मैनेजर देवेंद्र पांडे व अन्य कर्मचारियों ने बैठाया है। मुकेश चौबे ने बताया कि उन्होंने यात्रियों ने जुर्माना लगाते हुए इनके टिकट काटने शुरू कर दिए। इसी दौरान मैनेजर भड़क गए और उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने साथी बुला लिए। आरोप है कि बाद में सभी ने टीम के साथ मारपीट की। इस मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी गई। शाम साढ़े पांच बजे ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उससे पहले ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। एक नंबर प्लेट फार्म पर ट्रेन रुकी। आरोपी मैनेजर अजय कुमार, उसके साथी देवेंद्र पांडे व दो यात्री धर्मेश और साहिल को उतार लिया गया। इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि मुकेश चौबे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मैनेजर अजय कुमार और देवेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गढ़ के पास हुई है। इस केस की जांच गढ़ से की जाएंगी।
विज्ञापन


यूनियन नेता के भाई के साथ मारपीट की जानकारी पर जुटे नरमू पदाधिकारी
मुरादाबाद। सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट में घायल हुए हेड टीटीई मुकेश चौबे नरमू के मंडल मंत्री राजेश कुमार चौबे के भाई हैं। यूनियन नेता के भाई के साथ मारपीट की जानकारी जैसे ही फैली ट्रेन पहुंचने से पहले ही नरमू के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और इस मामले की जानकारी उच्च अफसरों को देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed