फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नन्हे की हथत्या में इस्तेमाल चाकू भी मिला,तीन को जेल

नन्हे की हथत्या में इस्तेमाल चाकू भी मिला,तीन को जेल

Tue, 14 Nov 2017 08:54 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
नन्हे की हथत्या में इस्तेमाल चाकू भी मिला,तीन को जेल
फालोअप
विज्ञापन




हेडिंग : नन्हे की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद, तीन को जेल भेजा
क्रासर
गांव लखनाखेड़ा में अभी भी फोर्स तैनात
गोकशी के विरोध में हुई थी नन्हे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
धमोरा (रामपुर)।
लखनाखेड़ा के नन्हे की हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने दो लोगों के पास से चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इस तरह सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि गांव में अब तनाव कुछ कम होता नजर आने लगा है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
गोकशी के विरोध पर हत्या कर देने का यह मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र के लखनाखेड़ा गांव का है। लखनाखेड़ा गांव में रविवार की सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे नन्हे (54) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके बेटे इस्लाम व भतीजे मुख्तियार को चाकुओं से घायल कर दिया था। हत्या के पीछे नन्हे द्वारा गोकशी का विरोध करने बताया है। गोकशी के विरोध में हत्या कर देने और दो को घायल कर देने की घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बरकरार है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बीच शहजादनगर पुलिस ने इस मामले में सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों में लखनाखेड़ा गांव निवासी बब्बू व मोहम्मद उमर पुत्र अली जान, मतलूब पुत्र फारुख, कमोरा गांव निवासी कल्लन को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस बीच पुलिस ने तीन और आरोपियों को कल रात हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए हारून, पप्पू, और बब्बू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पप्पू और बब्बू के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। शहजादनगर थानाध्यक्ष अंशुमाली के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी सात लोगों को जेल भेज दिया गया है। इस तरह सभी आरोपी इस प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed