फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लाठी डंडो और चाकू से हमला कर अधिवक्ता की पत्नी की हत्या

लाठी डंडो और चाकू से हमला कर अधिवक्ता की पत्नी की हत्या

Tue, 10 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
लाठी डंडो और चाकू से हमला कर अधिवक्ता की पत्नी की हत्या
लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर अधिवक्ता की पत्नी की हत्या
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास पुष्प विहार में रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे पड़ोसी से विवाद हो गया। अधिवक्ता की पत्नी उपासना दीक्षित (52) की लाठी- डंडे और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त सिपाही और उनके दो बेटों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने सेवानिवृत्त सिपाही और उनके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेवानिवृत्त सिपाही और एक बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नगर के आवास विकास पुष्प विहार निवासी अधिवक्ता हरीश बाबू गुप्ता की पत्नी उपासना दीक्षित की पड़ोसी से विवाद हो गया। उपासना दीक्षित के बड़े भाई आदर्श दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी सेवानिवृत्त सिपाही रमेश भाटिया और रमेश के बेटे हरीश व गिरीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रमेश और गिरीश को पुलिस ने घटना के बाद घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। हरीश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन और अधिवक्ता हरीश बाबू गुप्ता की पत्नी उपासना दीक्षित (52) की लाठी- डंडे और चाकू से किए गए प्रहार से मौत हो गई। मौत के बाद पड़ोस में ही रहने वाली मृतका उपासना की भाभी संगीता को मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। आरोप हैकि आरोपियों ने घर के बाहर गेट उपासना को पहले गालिया, वह घर से बाहर आई तो चाकू से प्रहार किए। मृतका के भाई आदर्श दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही और उनके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सिपाही रमेश भाटिया और उनके बेटे गिरीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरीश अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed