{"_id":"5935c1264f1c1b195b8b462e","slug":"149669509210-thakurdwara-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, ऑनर किलिंग का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, ऑनर किलिंग का शक
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, ऑनर किलिंग का शक
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के कोतवाली के गांव कमालपुरी खालसा से किशोरी तबस्सुम (16) की अपहरण के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर नहर किनारे गड्ढे में मिला है। परिजनों का आरोप है कि एक साल पहले किशोरी से छेड़खानी के मामले में पकडे़ गए ट्रक परिचालक नितिन ने अपने मामा हरजीत और रिश्तेदार अर्जुन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। गांव वालों में ऑनर किलिंग की भी चर्चा है।
किसान तबस्सुम के पिता तौफीक के मुताबिक, उनकी पुत्री तबस्सुम (16) रविवार को रात करीब 10:45 बजे घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी गांव के नितिन पुत्र नन्हे उर्फ जयपाल और अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश, उत्तराखंड के जसपुर के थाना कुंडा के गांव करनपुर निवासी हरजीत सिंह पुत्र अनूप सिंह ने तमंचों के बल पर उसका अपहरण कर लिया। सोमवार सुबह किशोरी के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। सुबह करीब नौ बजे तबस्सुम का शव कमालपुरी खालसा से एक किमी दूर गांव कालाझांडा के मंदिर के पास स्थित नहर की सड़क के किनारे बब्बू के खेत के पास गड्ढे में पड़ा हुआ मिला। जिसकी जानकारी किसी ने पुलिस को फोन पर दी तो पुलिस भी मौके पर आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि किशोरी का मुंह नाक दबाकर उसकी हत्या की गई है। चेहरे पर चोट के निशान भी मिलेे हैं। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने घटना की सूचना पर मौके पर जाकर जांच की। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियाें के खिलाफ किशोरी के पिता ने सुबह सात बजे अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो घंटे बाद किशोरी का शव बरामद हुआ तो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है, तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों के हिरासत में लिए जाने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने बरती लापरवाही, देर रात ही मिल गई थी सूचना
मुरादाबाद। रात एक बजकर 28 मिनट पर कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी गई थी कि गांव से तबस्सुम और नितिन गायब हैं। आरोप था कि तबस्सुम को नितिन ले गया है। सूचना पर डायल 100 की पीआरवी मौके पर पहुंची थी लेकिन उस वक्त किशोरी के परिजनों ने पुलिस को वापस लौटा दिया था। पुलिस से किशोरी के परिजनों ने कहा था कि वह दोनों परिवार इस मामले को आपस में निपटा लेंगे। एसपी देहात ने बताया कि परिजनों से शिकायत करने के लिए कहा गया तो उन्होंने रात को तहरीर नहीं दी थी, इसके बाद पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी मामले की पूरी जानकारी किए बिना ही वापस लौट आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, किशोरी की हत्या रविवार रात को ही कर दी गई थी। पुलिस देर रात ही डायल 100 पर की गई कॉल के आधार पर कार्रवाई करती तो पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती थी।
विज्ञापन
भारी पुलिस सुरक्षा के बीच तबस्सुम का शव दफन
ठाकुरद्वारा (ब्यूरो)। सोमवार को देर शाम कमालपुरी खालसा में तबस्सुम का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। भारी पुलिस बल की सुरक्षा में तबस्सुम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
क्रासर -
- एक साल पहले किशोरी से छेड़खानी के मामले में पकडे़ गए आरोपी और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- अलग अलग समुदाय से जुड़ा है मामला, गांव में तनाव