{"_id":"6a8c4e3a3bdc8d26ae08dc1f","slug":"gsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9701-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रामीणों की पंचायत के बाद युवक की आत्महत्या में चार आरोपी हुए नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रामीणों की पंचायत के बाद युवक की आत्महत्या में चार आरोपी हुए नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जेवर में एक महीने पहले युवक ने फांसी लगाकर दी थी जान, अमरूद के पेड़ से लटका मिला था शव
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खादर में एक महीने पहले युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव सिरसा खादर निवासी कन्हैया कुमार का शव 19 जुलाई की सुबह गांव के बाहर एक अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला था। घटना के बाद से ही परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे थे। लेकिन इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिवार के साथ मिलकर गांव में पंचायत की थी और आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई थी। अब पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनका भाई 18 जुलाई को रात 10 बजे घर आया था। उसके कपड़े फटे हुए थे और मोबाइल भी टूट गया था। पूछने पर उसने बताया था कि गाजियाबाद निवासी अभिषेक, गांव के ही राहुल और अंकुर से झगड़ा हो गया है। कुछ देर बाद अंकुर का भाई धीरज उसे बुलाने आया था और अपने साथ ले गया था। जिसके अगले दिन सुबह कन्हैया का शव मिला था।शिकायत मिलने पर पुलिस ने अभिषेक, राहुल, धीरज व अंकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।