{"_id":"5cca018dbdec2207426203d8","slug":"141556742541-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के खाते से उड़ाए पांच लाख 74 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती के खाते से उड़ाए पांच लाख 74 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ अगवानपुर निवासी एक युवती के बैंक खाते से 5.74 लाख रुपये गायब हो गए। युवती दिल्ली में नौकरी करती है। एटीएम से अकाउंट बैलेंस चेक करने पर युवती को खाते से रकम उड़ने का पता चला। उसने बैंक में इसकी शिकायत की। गायब रकम को लेकर सही जवाब नहीं मिलने पर युवती ने पीएनबी के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
शेरुआ अगवानपुर निवासी युवती गुंजा पुत्री राजीव कुमार गर्ग दिल्ली में जितेंद्र कुमार एंड एसोसिएट फर्म में नौकरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि पंजाब नेशनल बैंक की आईसीडी शाखा में उनका खाता है। गुंजा ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को उन्होंने एटीएम में जाकर अपना अकाउंट चेक किया था। तब पता चला कि उनके अकाउंट से पांच लाख 74 हजार रुपये गायब हैं। गुंजा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत बैंक अधिकारियों से की थी। बैंक से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।