{"_id":"5cb78902bdec220c2c2a2ac6","slug":"141555532034-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर फ्लाईओवर से गिरी डीसीएम, एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर फ्लाईओवर से गिरी डीसीएम, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में पुराना टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह पांच बजे ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद डीसीएम वाहन फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस हादसे में डीसीएम में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे के समय डीसीएम दिल्ली से बरेली जा रही थी।
मैनाठेर थाना प्रभारी ने बताया बुधवार सुबह डीसीएम दिल्ली से बरेली जा रही थी। पुराना टोला प्लाजा के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद डीसीएम फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में डीसीएम में सवार आठ लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद वाहन में बुरी फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान सौरभ निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। हादसे में घायल राज कुमार निवासी जलेसरा एटा, अरुण निवासी वर्धमान, विपिन गुप्ता निवासी प्रेेम नगर जनपद एटा, सारिक निवासी सलेमपुर समेत अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घायलों ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह डीसीएम में कप प्लेट लादकर बरेली जा रहे थे। कप प्लेट व अन्य सामान को बरेली में उतारना था। हादसे में जान गंवाने वाला युवक भी हम लोगों के साथ ही मजदूरी करता था।