फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डिलारी में युवक की गला रेतकर हत्या

डिलारी में युवक की गला रेतकर हत्या

Thu, 14 Mar 2019 02:28 AM IST
Sharukh  khan शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
डिलारी में युवक की गला रेतकर हत्या
crime amar ujala
डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी थानाक्षेत्र के सलेम सराय में बाइक सवार एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। लाश के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और बाइक के जरिये पहचान कराई। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। युवक मंगलवार शाम से गायब था।
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र के सलेम सराय निवासी यूनुस के खेत पर मंगलवार की रात किसी समय अज्ञात हत्यारों ने बाइक सवार युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह जंगल में लाश पड़ी होने की सूचना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। युवक की पीठ पर भी घारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मौके से बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की जेब से मिले पर्स में आधार कार्ड के अनुसार सचिन बंसल पुत्र राजेंद्र बंसल निवासी मोहल्ला चौधरियान कस्बा जोया थाना डिडौली जनपद अमरोहा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे बड़े भाई अमित बंसल की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सचिन बंसल निवासी मोहल्ला चौधरियान जोया थाना डिडौली जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। वह सूर्य नगर लाइनपार में अपने रिश्तेदार के घर रहता था। जबकि कांठ रोड पर हिमगिरी में चाट पकौड़ी का ठेला लगाता था।
विज्ञापन


एक माह पूर्व कार्य करने आया था मुरादाबाद
डिलारी। अमित बंसल ने बताया की मेरा छोटा भाई सचिन बंसल लगभग एक माह पूर्व मेरे साले सचिन गुप्ता पुत्र हरीश चन्द्र गुप्ता निवासी सूर्य नगर लाईन पार थाना मझोला मुरादाबाद के पास कार्य करने के लिए आया था। उन्हीं के पास रहकर उनकी दुकान में गैस के चूल्हे मरम्मत का कार्य करता था। अमित बंसल के साले सचिन गुप्ता ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार को बताया कि मंगलवार की शाम को लगभग 7 बजे सचिन बंसल बाइक से यह कर गया था कि वह रामपुर दोराहे जा रहा है। काशीपुर से दोस्त और उसकी पत्नी आ रहे हैं। उनसे मिलना है। काफी देर होने पर फोन किया तो उसने बताया कि अभी उसका दोस्त नहीं पहुंचा है। उन्हें आने में अभी देर लगेगी। उसके बाद फोन नहीं लगा और बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed