फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेटी की शादी से सात दिन पहले व्यापारी के घर डाका

बेटी की शादी से सात दिन पहले व्यापारी के घर डाका

Thu, 06 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी से सात दिन पहले व्यापारी के घर डाका
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के सुरजन नगर में नकाबपोश डकैतों ने किराना व्यापारी के घर धावा बोलकर तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर एक लाख रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान बटोर लिया। व्यापारी की बेटी ने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो उसके सिर में तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। एक सप्ताह बाद ही व्यापारी की बेटी शादी है। जिसके लिए जेवर खरीदकर घर में रखे गए थे।
सुरजननगर निवासी किराना व्यापारी सुनील कुमार के घर मंगलवार रात करीब एक बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक बदमाश दीवार से घर के अंदर घुसा। उसने मुख्य गेट खोलकर बाहर खड़े अपने साथियों को अंदर बुला लिया। एक बदमाश ने मुंह से बिल्ली की आवाज निकाली। जिस पर जैसी ही सुनील अपने कमरे से बाहर आया तो बदमाशों ने सुनील पर तमंचे तान कर उसे अपने कब्जे में लिया और मारपीट करने लगे। जिस पर शोर शराबा सुनकर व्यापारी की पुत्री पिंकी व रिंकी, आशीष अपनों कमरों से बाहर आ गए। पिंकी ने मोबाइल से पुलिस को फ ोन करने का प्रयास किया तभी एक बदमाश ने उसके चहेरे पर तमंचा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में सभी परिजनों को बदमाशों ने तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। घर की अलमारियों की चाबी लेकर उनके ताले खोलकर उसमें रखी करीब एक लाख रुपए की नकदी, सोने के जेवर, अंगूठी, हार, चांदी के जेवर, दो मोबाइल, एक लैपटॉप व अन्य कीमती सामान समेट लिया। पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देकर बदमाश वहां से चले गए। घर में रखे एक अन्य फ ोन से परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। जिस पर ग्राम प्रधान व मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात ने भी मौके का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि पिंकी की 12 दिसंबर को शादी है। जिसके लिए जेवर व अन्य सामान खरीदा गया था। उन्होंने बताया कि एक बदमाश के नकाब नहीं लगा रखा था, जबकि अन्य चार बदमाशों के चेहरे पर नकाब लगे हुए थे। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। इस घटना से सुरजननगर और आस पास के क्षेत्र में दहशत है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी ने लूटपाट के दौरान चार बदमाशों के अंदर होने की जानकारी दी है। यदि अन्य बदमाश घर से बाहर घटना में शामिल होंगे तो यह विवेचना में पता चलेगा।
विज्ञापन



छह खानाबदोश हिरासत में, एक को व्यापारी की पुत्री ने पहचाना
ठाकुरद्वारा। सुरजननगर में किराना व्यापारी के यहां हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने डेरा डालकर रह रहे छह खानाबदोश लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक की पहचान व्यापारी की पुत्री ने लूटपाट में शामिल होने के बदमाश के रूप में की है। एसएसपी ने एसओजी को भी घटना का पर्दाफ ाश करने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसओजी टीम ने पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। हिरासत में लिए लोगों के डेरों पर जाकर उनके परिजनों से पूछताछ की। सुरजननगर के किराना व्यापारी सुनील कुमार के घर से हुई लाखों की लूट को लेकर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर डेरा डालकर रह रहे खानाबदोशों के परिवारों के लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से एक की पहचान व्यापारी की पुत्री ने उसके कपड़ों से और आवाज से की। एसएसपी के आदेश पर एसओजी की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल की जांच के बाद हिरासत में लिए गए लोगों के परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र घटना का पर्दाफ ाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed