फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   करुला में पकड़ा गया नकली दवाओं का जखीरा

करुला में पकड़ा गया नकली दवाओं का जखीरा

Wed, 26 Sep 2018 02:10 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
करुला में पकड़ा गया नकली दवाओं का जखीरा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

औषधि विभाग के अफसरों ने मंगलवार को करुला में हबीबी मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी तादाद में नकली दवाओं का जखीरा और नशे की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की है। मेडिकल स्टोर के नीचे बने तहखाने और मेडिकल स्टोर संचालक के घर में बेड के बॉक्स से भी नकली दवाएं बरामद हुई हैं। मेडिकल से भारी मात्रा में यौन वर्धक दवाएं भी बरामद हुई हैं। मेडिकल स्टोर संचालक इनके बिल नहीं दिखा सका। मेडिकल पर रुड़की से सप्लाई हुई नकली दवाएं होने की आशंका में पांच सैंपल लिए गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कटघर थाने में ड्रग एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कटघर थाना क्षेत्र में करुला - जयंतीपुर एरिया में अवैध रूप से नशे व यौन शक्ति वर्धक दवाओं की बिक्री की सूचना पर औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे कोहिनूर तिराहे पर स्थित हबीबी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। औषधि उपायुक्त आरपी पांडे की ओर से गठित छापामार टीम में मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर के औषधि निरीक्षक शामिल थे। मेडिकल स्टोर संचालक मरगूब हुसैन के पास थोक का लाइसेंस था। टीम ने जांच शुरू की तो मेडिकल स्टोर के नीचे बने तहखाने में भारी तादाद में बोरों और पेटियाें में भरी दवाएं मिलीं। इनमें नशे की प्रतिबंधित और यौन शक्ति बढ़ाने वाली कई प्रतिबंधित दवाइयां भी शामिल थीं। इसके बाद टीम ने दुकान के पीछे बने आरोपी के आवास पर छापामारी की। वहां बेडरूम में बेड के अंदर रजाई से ढककर रखी गई नशे की दवाएं मिलीं। इसका कोई रिकार्ड मेडिकल स्टोर संचालक नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि मेडिकल स्टोर से रुड़की में बनीं नकली दवा भी मिली है। ऐसी संदिग्ध दवाओं के पांच सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। नशीली गोलियों एल्प्राजोलाम की 75600 गोलियां, नशे में प्रयुक्त होने वाले स्पासमों प्रोक्सीवोन के 1824 कैपसूल और नशे में प्रयुक्त की जा रही दवा कोडिन सल्फेट की 1298 बोतलें बरामद कर सील कर दी गई हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरगूब को आ गए चक्कर
मुरादाबाद।
मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के सैंपल लेने का विरोध कर रहा था। उसके कई साथी टीम पर दबाव बना रहे थे। इसी बीच टीम ने बेडरूम से नशे की दवाओं की पेटी निकाली तो वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने बताया कि उसका ब्लड प्रैशर और शुगर लेवल बढ़ गया है। मेडिकल स्टोर संचालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाबालिगों को भी बेचता था प्रतिबंधित दवाएं
मुरादाबाद। टीम ने बताया कि मरगूब नाबालिग बच्चों को भी प्रतिबंधित दवाएं देता था। इसके बदले उनसे दोगुना मूल्य वसूलता था। आसपास के लोगों का कहना है कि इससे नाबालिगों में नशे की लत लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed