फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मतगणना से पहले संदिग्धों पर पुलिस कसे शिकंजा

मतगणना से पहले संदिग्धों पर पुलिस कसे शिकंजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
मतगणना से पहले संदिग्धों पर पुलिस कसे शिकंजा
मुरादाबाद। आईजी कैंप कार्यालय में शनिवार को एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन के सभी जिलों के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने रमजान और मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कहा है। मतगणना से पहले ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिन पर शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने का शक हो। खासतौर पर जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए कहा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के बाद प्रत्याशियों को घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश शर्मा ने बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के निस्तारण, यूपी 100 और सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा की है। जन शिकायतों को जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराध पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड को अलर्ट मोड पर रखने के लिए कहा गया है। मतगणना को लेकर ऐसे स्थानों का चिंहिकरण करने के लिए कहा गया है, जहां पर मिश्रित आबादी रहती हो और वहां पर चुनावी नतीजों को लेकर बवाल की आशंका हो, इन स्थानों पर लगातार पुलिस गश्त करने और स्थानीय लोगों से संपर्क कर उनसे लगातार माहौल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि मतगणना के दिन माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

बैठक में आईजी रमित शर्मा, डीआईजी जे रविंदर गौड, एसपी अमरोहा डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी संभल यमुना प्रसाद, एसपी बिजनौर संजीव त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed