फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सहायक अध्यापक परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहायक अध्यापक परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापक परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर को बैठाने वाला आरोपी अभ्यर्थी अनुराग शर्मा शुक्रवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को इसकी छह जनवरी से तलाश थी। आरोपी ने पांच साख रुपये का सौदा कर अपनी जगह सॉल्वर को बैठाया था। जिसे पुलिस ने परीक्षा के दौरान ही मौके पर दबोच लिया था। जिसे शुक्रवार सुबह आरोपी अनुराग को डिप्टी गंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

नागफनी इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनुराग शर्मा पुत्र नरेश शर्मा है। वह संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के नेकपुर मुख्त्यारपुर गांव निवासी है। आरोपी अनुराग ने छह जनवरी को आयोजित हुई उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर देवेंद्र सिंह को बैठाया था। आरोपी अनुराग का परीक्षा केंद्र नागफनी थानाक्षेत्र में अंबिका प्रसाद इंटर कालेज में था। यहां परीक्षा के दौरान चेकिंग में आरोपी देवेंद्र सिंह दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते मौके पर पकड़ा गया था। कालेज के प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार की ओर से केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जहां से जेल भेज दिया गया था। जबकि पुलिस आरोपी अनुराग शर्मा की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अनुराग को डिप्टी गंज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने पांच लाख रुपये में अपनी जगह सॉल्वर देवेंद्र को बैठाने का सौदा किया था। उसने एडवांस में देवेंद्र को बीस हजार रुपये दिए थे। बाकी रकम परीक्षा पास होने के बाद देना तय हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed