{"_id":"5c521265bdec22271f341cdc","slug":"131548882533-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं का कब्जा, बिना शुल्क दिए गुजारे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं का कब्जा, बिना शुल्क दिए गुजारे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद लखनऊ हाईवे पर इकटौरिया टोल प्लाजा पर बुधवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया। अधिवक्ताओं ने बैरियर उखाड़कर सड़क किनारे फेंक दिए और वाहनों को बिना शुल्क दिए ही यहां से गुजारा गया। बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। करीब डेढ़ घंटे बाद अधिवक्ता टोल प्लाजा से हट गए। इसके बाद ही टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क वसूला जा सका।
बुधवार दोपहर साढ़े बारह दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक और महासचिव अभिषेक भटनागर के नेतृत्व में सैड़कों वकील दुपहिया व चौपहिया वाहनों के जरिये मूंढापांडे में इकरौटिया टोल प्लाजा पर पहुंच गए। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता पहुंचे तो टोल प्लाजा कर्मचारी भी विरोध का सामना नहीं कर पाए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने यहां से बैरियर हटा दिए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच लेकर ही रहेंगे। यहां से गुजर रहे वाहनों से कर्मचारियों ने शुल्क वसूली का प्रयास किया तो अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने कर्मचारियों को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारी किसी तरह यहां से भागकर निकल पाए। इसके बाद सैकड़ों वाहन बिना शुल्क दिए ही गुजारे गए। हंगामे की सूचना पर मूंढापांडे, कटघर और दूसरे थानों की पुलिस भी बुला ली गई। इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने पीएम और सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। ताकी यहां की जनता को सस्ता और जल्द न्याय मिल सके। दो बजे अधिवक्ता टोल प्लाजा से हटे। इसके बाद कर्मचारियों ने वाहनों से शुल्क वसूलना शुरू किया गया। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया था। वह हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे थे। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान अधिवक्ता धर्मवीर सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, सुधीर शर्मा, जुनैद एजाज, अमित सक्सेना समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
हंगामा देख दूर ही रोक लिए गए थे वाहन
मुरादाबाद। टोल प्लाजा पर हंगामा होता देख कुछ वाहन चालकों ने तो पहले ही अपने वाहनों को रोक लिया गया था। हंगामा खत्म होने के बाद ही इन्होंने अपने वाहन आगे बढ़ाए। करीब डेढ़ घंटे तक अधिवक्ता टोल प्लाजा पर मौजूद।