फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मछ रिया पुल की जांच निदेशालय को सौंपी

मछ रिया पुल की जांच निदेशालय को सौंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मछ रिया पुल की जांच निदेशालय को सौंपी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मछरिया रेलवे स्टेशन केपास गागन नदी के ऊपर पुल का निर्माण हो या नहीं, इस बारे में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने निदेशालय से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों से तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बारे में कोई फैसला हो सकेगा। इस मामले में तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा बल ने भी पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। संकेत मिले हैं कि इस बारे में जल्दी ही मंत्रालय निर्णय लेगा।
20 अगस्त को मछरिया रेलवे स्टेशन के निकट ऊना हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन बहनों की मौके पर मौत हो गई थी। उन दिनों प्रशासनिक और रेलवे केअधिकारियों ने पुल बनाने का आश्वासन दिया था। समय बीता तो अफसर पुल का निर्माण भूल गए। पिछले महीने लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने रेल मंत्री से मछरिया में पुल बनवाने का अनुरोध किया। यह अनुरोध लोक जनशक्ति पार्टी के स्थानीय नेता अरविंद कुमार सिंह राठौर ने चिराग पासान से किया था। उन्होंने पुल निर्माण और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने आग्रह किया था। उस केबाद रेलवे के अधिकारियों में गहमा गहमी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इस मामले में निदेशालय के निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने पीड़ित परिवार में मनोज कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अरविंद कुमार सिंह राठौर, प्रवीण तौमर तथा अनूप कुमार ने अपने अपने बयान दर्ज किए। इन्होंने बयान में मुआवजे के साथ-साथ आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों की सुविधा के लिए पुल का निर्माण कराने का अनुरोध किया है। उनकेअनुरोध पर रेलवे प्रशासन की ओर से कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की इस कार्रवाई से पहले जिला प्रशासन और रेलवे केअधिकारी पुल बनवाने की मांग पर चुप थे। स्थानीय स्तर पर डीएम और डीआरएम से ग्रामीणों ने कई बार अनुरोध किया लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। चिराग पासवान का पत्र रेल मंत्री के पास पहुंचा तो रेलवे के अधिकारी जांच में जुट गए।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed