फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पंडित नंगला में जमीन के विवाद में चली गोलियां

पंडित नंगला में जमीन के विवाद में चली गोलियां

Mon, 03 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
पंडित नंगला में जमीन के विवाद में चली गोलियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंडित नंगला में रविवार सुबह ही जमीन के विवाद में लाठी डंडे और गोलियां चलने से आठ लोग घायल हो गए। किसान की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ बलवे सहित अन्य धाराओं में 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पंडित नंगला निवासी कल्याण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह खेत पर पूजा करने के लिए परिवार के लोगों के साथ गए थे। इस दौरान वहां पर 25 - 30 लोग आ गए। उनके हाथ में लाठी, डंडे थे। वह खेत को अपना बताकर झगड़ने लगे, जबकि इस संबंध में पूर्व में विवाद हुआ था। पैमाइश हो चुकी है। खेत कल्याण सिंह पक्ष ने अपना बताया है। आरोप है कि उन्होंने मारपीट की और गोलियां चलाई। इस दौरान भगदड़ मच गई। चार- पांच लोगों को चोट भी आई। हवाई फायर किए जाने के कारण किसी को गोली नहीं लगी है। इस मामले की शिकायत करने के लिए कल्याण सिंह परिवार के साथ कटघर थाने पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो वहां पर कारतूस भी पडे़ मिले। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों अब्दुल नवी हुसैन, सऊद और बाबू निवासी पंडित नंगला को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed