फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर एफआईआर

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर एफआईआर

Thu, 02 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर एफआईआर
कुंदरकी। दहेज के रूप में दो लाख की नगदी की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता ने अपने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ कुंदरकी थाने में रिपोर्ट लिखाई है। अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के ग्राम मूंढा इम्मा निवासी इस्तेकार हुसैन की बेटी गुले शादाब ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी पौने दो साल पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाकीपुर निवासी शबाबुल के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हुए बल्कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू हो गया। गुले शादाब का आरोप है कि 31 जुलाई को दहेज की मांग न मानने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने के नियत से गला दबा दिया लेकिन चीख निकलने रास्ते से गुजर रहे आए लोगों ने बचाया। बाद में इन लोगों ने घर से खदेड़ दिया। उधर बुधवार को पुलिस ने घायल गुले शादाब का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया है। थानाध्यक्ष संजय धीर ने बताया कि आरोपी पति शबाबुल, कामिल, रमजाना और आरेफीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज मुकदमे की विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed