फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किसान की हत्या में दो सगे भाई और चाचा को उम्रकैद

किसान की हत्या में दो सगे भाई और चाचा को उम्रकैद

Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में दो सगे भाई और चाचा को उम्रकैद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बहजोई के दो साल पुराने किसान हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके गौतम की अदालत ने तीन मुलजिमों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्यारों में दो सगे भाई और उनका चाचा है।

संभल जनपद के बहजोई थानाक्षेत्र के गांव सादात बाड़ी निवासी छुन्नू ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके भाई लाखन को गांव के ही मन्नू, झन्नू व मुर्रा उर्फ भूपेंद्र ने मिलकर घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। जिससे उसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद केस की तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिया था। इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के गौतम की अदालत में चली। सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने पक्ष रखा। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दीं। जिसमें आरोपी लाखन से रंजिश रखते थे। जिसमें इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों मुलजिमों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed