फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   stolen from Munshi's pocket; lawyers create a ruckus

Ghaziabad News: मुंशी की जेब से 50 हजार रुपये चोरी, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
stolen from Munshi's pocket; lawyers create a ruckus
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मंगलवार को भीड़ के बीच अधिवक्ता के मुंशी की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की गई, लेकिन कार्यालय के कैमरे करीब 20 दिन से खराब होने की बात सामने आई। अधिवक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। मुंशी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मानवतापुरी कॉलोनी निवासी सलमान सैफी अधिवक्ता पुनीत चौधरी के मुंशी हैं। सुबह वह पक्षकारों के साथ बैनामा कराने के लिए तहसील की प्रथम मंजिल पर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय गए थे। सलमान के मुताबिक, कार्यालय में काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने उनकी जेब में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की मांग की, लेकिन कैमरे खराब मिले। इसके बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने कार्यालय व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
बार एसोसिएशन मोदीनगर के सचिव सौरभ मुद्गल शर्मा ने आरोप लगाया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी बैनामा कराने आए सत्ताधारी दल के एक कद्दावर नेता के रिश्तेदार की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हुए थे। उस समय भी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे खराब थे। उनका आरोप है कि पहली घटना के बाद भी कैमरे ठीक नहीं कराए गए, जिसके चलते दूसरी घटना हो गई।


एक साल पहले कुम्बल कर घुसे थे बदमाश
सब रजिस्ट्रार कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। 26 अगस्त 2025 को बदमाश दीवार में कुम्बल कर कार्यालय के अंदर दाखिल हुए थे। उन्होंने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया था। तिजोरी नहीं टूटने पर बदमाशों ने आलमारियों के ताले तोड़कर फाइलें इधर-उधर फेंक दी थीं। घटना के समय तिजोरी में 12 लाख रुपये से अधिक नकदी रखी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed