फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   33 साल बाद हत्यारे को उम्रकैद की सजा

33 साल बाद हत्यारे को उम्रकैद की सजा

Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
33 साल बाद हत्यारे को उम्रकैद की सजा
मुरादाबाद। गलशहीद के 33 साल पुराने दिलशाद हत्याकांड में अदालत ने शनिवार को मुलजिम आलम को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि एक मुलजिम केस की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी इरशाद ने 16 मई 1985 को गलशहीद थाने में अकरम और उसके भाई आलम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें इरशाद ने बताया था कि अकरम ने उसके भाई दिलशाद ने रुपये उधार लिए थे। दिलशाद जब भी अपने रुपये वापस मांगता था, तो अकरम नाराज होकर उससे झगड़ा करने लगा था। 16 मई1985 को भी दिलशाद अपने रुपये मांगने गया। तब अकरम व उसके भाई आलम ने झगड़ा करते हुए उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिए थे। जिससे दिलशाद की मौत हो गई थी। इस केस की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राम अचल यादव की अदालत में चली। जिसके विचारण के दौरान सह आरोपी अकरम की मौत हो गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह ने सरकार की ओर से पक्ष रखा और मुलजिम को सजा दिलाने की दलीलें दीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और पुख्ता सबूतों के आधार पर मुलजिम आलम को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जबकि दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed