फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जेल की छत पर सो गया बंदी, मचा हड़कंप

जेल की छत पर सो गया बंदी, मचा हड़कंप

Sun, 11 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
जेल की छत पर सो गया बंदी, मचा हड़कंप
जेल की छत पर सो गया बंदी, मचा हड़कंप
विज्ञापन

- शुक्रवार रात की घटना, गिनती में एक बंदी कम मिला
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिला जेल में शुक्रवार रात एक बंदी के गायब होने से हड़कंप मच गया। रात में ही अफसरों ने बंदियों और कैदियों की गिनती कराई गई। लेकिन बंदी का कोई सुराग नहीं लग पाया। चोरी चुपके तलाशी होती रही। कई घंटे बाद बंदी जेल की छत पर सोता मिला। इसके बाद ही अफसरों ने राहत की सांस ली।

शुक्रवार रात जिला जेल की बैरक में बंदियों और कैदियों की गिनती की जा रही थी। गिनती में एक बंदी कम था। कई बार गिनती की गई। इसके बाद भी गायब बंदी का कोई सुराग नहीं लग पाया। बंदी रक्षकों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। सूचना मिलने पर अधिकारी रात में ही जेल पहुंच गए और उन्होंने एक एक बैरक चेक कराई। दीवारों को अंदर और बाहर से चेक किया गया। कहीं कोई रस्सी व सीढ़ी और दीवार टूटी दिखाई नहीं दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। इसके बाद बंदी का कोई सुराग नहीं लग पाया। कई घंटे बाद बंदी छत पर सोता मिला। इसके बाद ही जेल अफसरों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed