फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाजार में खरीदारी करने गई महिला का पर्स उड़ाया

बाजार में खरीदारी करने गई महिला का पर्स उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने गई महिला का पर्स उड़ाया
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में पति के साथ खरीदारी करने गई महिला से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पति - पत्नी ने थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी दी। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हरथला निवासी विक्की और उसकी पत्नी रैना व बेटा शनिवार दोपहर बाजार में खरीदारी करने गई थे। विक्की के परिवार में शादी है। इन दिनों उनका परिवार तैयारियों में जुटा है। विक्की और रैना एक दुकान के पास पहुंचे। इसी दौरान वहां दो युवक आ गए। पति पत्नी कुछ समझ पाते। इससे पहले ही महिला से पर्स छीन लिया। रैना ने शोर मचाया। तब तक आरोपी युवक गलियों में घुसकर दूर निकल चुके थे। पति पत्नी ने दुकानदारों की मदद से उनकी तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पति पत्नी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर घटना हुई तो तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed