फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पूर्व पार्षद के सुसाइड पर उठे सवाल

पूर्व पार्षद के सुसाइड पर उठे सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पार्षद के सुसाइड पर उठे सवाल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के सूर्य नगर में पूर्व पार्षद यज्ञदत्त शर्मा उर्फ निगम ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। ये आरोप मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे गए एक गुमनाम पत्र में लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस को जांच सौंपी गई है।

मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर में पूर्व पार्षद यज्ञ दत्त शर्मा उर्फ निगम का परिवार रहता है। 25 जुलाई को कनपटी पर तमंचा सटाकर पूर्व पार्षद ने सुसाइड कर लिया था। आंगन में कुर्सी पर बैठकर उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया था। उस वक्त घर में पत्नी दुर्गेश शर्मा और पुत्रवधु शालिनी मौजूद थीं। यज्ञदत्त शर्मा अपने पोते को स्कूल छोड़कर घर लौटे और उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी आत्महत्या के छह माह बाद एक गुमनाम पत्र ने सनसनी फैला दी है। मुख्यमंत्री, डीजीपी कार्यालय को भेजे गए पत्र में कहा गया कि पूर्व पार्षद यज्ञदत्त शर्मा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। पत्र में कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाने के साथ ही मझोला पुलिस की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए गए हैं। पत्र में एक डाक्टर और नर्स का जिक्र किया गया है। इतना नहीं पुलिस ने भी सुसाइड नोट जांच नहीं कराई गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। गुमनाम पत्र में राम रहीम प्रकरण का भी जिक्र किया गया है। जिसमें कहा कि उस राम रहीम प्रकरण की जांच भी एक गुमनाम पत्र की शिकायत पर हुई थी। उसी तरह इस प्रकरण की भी सीबीआई जांच हो। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed